July, 29/ 2021, बिलासपुर
बिलासपुर जिले के धर्मनगरी रतनपुर में सड़क हादसे में एक नर हिरण की मौत हो गई। रतनपुर- पोड़ी मार्ग में भूतहा डबरी के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन से टकराकर एक हिरन की जान चली गई। इस नर हिरण की उम्र करीब 2 साल बताई जा रही है। इस हादसे में हिरण के पेट के पास चोट लगी है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों की नजर हिरण पर पड़ी । गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बता दें कि, बरसात के मौसम में जंगली इलाकों से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है, ताकि वन्यजीव दुर्घटना के शिकार ना हों, लेकिन मुख्य वन क्षेत्र के अलावा कई बार हिरणों के झुंड सड़क और ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच जाते हैं। अक्सर सड़क पार करने की कोशिश में हिरण हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
