बिलासपुर // जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक शिवराम साहू एवं अन्य 17 शिकायतकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत कौआताल जनपद पंचायत मस्तूरी द्वारा जिला पंचायत बिलासपुर में किये गये शिकायत की जांच करने जिला स्तर से गठित जांच समितियों द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत कौआताल के आवास मित्र एवं ठेकेदार महेश्वर सिदार जनपद पंचायत मस्तूरी को दोषी पाये जाने का उल्लेख किया गया है तथा दोनों के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने कहा गया है।
तकनीकी सहायक अखिलेश को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
जनपद पंचायत मस्तूरी के तकनीकी सहायक अखिलेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा 7 दिवस के अंदर उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब दावा प्रस्तुत करने कहा गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2019-20 में कौआताल में हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों के जीओटेग का समय पर निरीक्षण नहीं किये जाने के कारण दोषी पाया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
