इज ऑफ़ डुईंग बिजनेस, एमएसएमई तथा स्टार्ट-अप के प्रचार-प्रसार एवं विकास पर कार्यशाला संपन्न
बिलासपुर // इज ऑफ डुईंग बिजनेस, एमएसएमई तथा स्टार्ट-अप के प्रचार-प्रसार एवं विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोनी में रखा गया था ।
कार्यशाला में रायपुर से आए विषय विशेषज्ञों द्वारा स्टार्ट-अप योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में पावर पाईंट के माध्यम से बिंदुवार जानकारी दी गई।

उद्योग उप संचालक संजय राणे द्वारा शासन द्वारा दी जाने वाली छूट, सुविधाएं एवं अनुदान के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। कार्यशाला में इज ऑफ डूईंग बिजनेस के अंतर्गत उद्यम स्थापना हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण के संबंध में प्रतिभागियों को बताया गया।
छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के संबंध में अवगत कराया। साथ ही उन्होनें अपने अनुभव को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। केडिया ने कहा कि मार्केटिंग तथा अपने कुशल व्यवहार से भी अपने उद्योग व्यापार को बहुत अच्छे से संचालन कर सफल हो सकते हैं।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभागियों के बीच अपने अनुभव को साझा किया। डॉ.बीएस. चावला, प्राचार्य, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोनी, बिलासपुर ने स्टार्ट-अप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के अंतिम चरण में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान कारक जवाब दिया गया। कार्यक्रम का संचालन टी. आर. कश्यप, महाप्रबंधक एवं एल.के. लाकरा प्रबंधक ने एवं जे.एस. नेताम, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर, मुंगेली एवं जांजगीर-चांपा के प्रबंधक/सहायक प्रबंधकों तथा कर्मचारियों के साथ ही तकनीकी संस्थाओं के संचालकों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यशाला में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोनी बिलासपुर, शासकीय पॉलिटेक्निक, कोनी, डॉ.सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, चौकसे इंजीनियरिंग महाविद्यालय, लालखदान, लक्ष्मीचंद इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जे.के. इंजीनियरिंग महाविद्यालय गतौरा, बिलासपुर के छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
