लोकेश वाघमारे
बिलासपुर // बिलासपुर के कानन पेंडारी को जू कहे या जानवरों की कब्रगाह ये समझ के परे है क्योंकि यहां जानवरों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा, कानन में बेजुबान जानवरों की लगातार मौत हो रही है और ये आंकड़े कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे है शुक्रवार को एक भालू की मौत का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था और रविवार को नील गाय की मौत की खबर आ गई,3 दिनों में 2 जानवरों की मौत कानन प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर रहा है नील गाय की मौत की खबर को प्रबंधन की ओर से दबाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को लग गयी , हर बार की तरह इस बार भीं जानवरों की मौत के बाद उनका गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम करके उनके कफन दफन की तैयारी में प्रबंधन जुटा हुआ था ।
बतादें की रविवार की सुबह कानन पेंडारी में एक नीलगाय की मौत हो गयी जिसकी खबर फैल गई, इस मामले में कानन प्रबंधन पर्दा डालने के लिए पूरी तैयारी से जुटा हुआ था ।और गुपचुप तरीके से किसी को खबर ना लगे इस से पहले कफन दफन का इंतजाम करने लगे इस बात की जानकारी जब मीडिया तक पहुंची तो मामले की जानकारी लेने डीएफओ और रेंजर को मोबाइल पे काल किया रिंग जाती रही पर किसी ने मोबाइल रिसीव नही किया और तो और कानन पेंडारी के मुख्य द्वार व वीआईपी गेट से किसी को भी प्रवेश नही करने दिया गया ।
कानन में बेजुबान जानवरो की लगातार हो रही मौत प्रबंधन लापरवाह …
आपको बतादे की कानन में जानवरों की मौत का यह पहला मामला नहीं है यहां के लिए तो जैसे ये आम बात हो गई है कि हर दिन कोई न कोई बेजुबान जानवर समय से पहले अपनी मौत की भेंट चढ़ा जाता है इससे पहले भी कुछ वर्ष पूर्व 22 चीतलों की एक साथ मौत हुई थी ये सिलसिला यही नही थमा उसके बाद एक भालू की मौत फिर एक दरियाई घोड़ा,शुतुरमुर्ग, सफेद शेर और शेर के बच्चे की मौत हुई थी इतने जानवरों की मौत के बाद भी प्रबंधन के कानो मे जूं तक नही रेंग रही और उनका रवैया भी जानवरो के प्रति नही बदल रहा प्रबंधन की लापरवाही और बेहतर स्वास्थ अब तक मुहैया नहीं कराया जा रहा है अगर इसी तरह जानवरों की मौत होती रही तो कानन में कोई जानवर ही नही बचेगा,हर मौत के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है तब प्रबंधन चुपके से मृत जानवर की मौत की खबर को छन्नी में छानकर मीडिया और प्रशासन को देते है। जिसमें भी पूरी तरीके से लीपापोती कर दी जाती है और जिम्मेदार जानवर को ही ठहरा देते हैं कि उनकी मौत नेचुरल डेथ के कारण हुई है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
