कोरोना संक्रमण के दौर में डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह …

बिलासपुर 1 सितम्बर 2020। कोरोना संक्रमण के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। आज से प्रारंभ हुआ पोषण माह 30 सितम्बर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर पोषण पंचायतों की बैठक, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, उनके प्रंबधन के लिए प्रशिक्षण, नारा लेखन, पोषण वाटिका निर्माण, कृषक समूह की बैठक, गृह भेंट एवं परामर्श, कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, स्व सहायता समूहों की बैठक, एनीमिया परीक्षण एवं पोषण के सूत्रों पर वेबीनार का आयोजन विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रत्येक अलग-अलग दिवस पर किया जायेगा। गांव गांव में जनप्रतिनिधियों को जागरूक करने के साथ हितग्राहियों को भी पोषण माह बारे में जागरूक किया जायेगा। कुपोषण को दूर करने के लिए किस तरह का खान पान होना चाहिए इसकी जानकारी दी जाएगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/05/2026सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर16/05/2026कांग्रेस का केंद्र पर हमला: पेट्रोल-डीजल, उर्वरक संकट ने जनता की कमर तोड़ी… मोदी सरकार महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी पर पूरी तरह विफल – शैलेश पांडेय
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
