बिलासपुर // कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जिला स्तर पर जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 07752-251000 है। स्थापित नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी अजीत पुजारी हैं। नियंत्रण कक्ष में 30 अप्रैल तक कार्य करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक अरविंद साहू राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, दीपक चौहान सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर, राजेश तम्बोली सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक देवेन्द्र पटेल सहायक ग्रेड-03 भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, अजय श्रीवास सहायक ग्रेड-03 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, सुनील सिंह सहायक ग्रेड-03 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर उपस्थित रहेंगे।
रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक संजीव गजेन्द्र राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, शिवकुमार यादव सहायक ग्रेड-2 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर और रामस्वरूप सिंह राज सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर की ड्यूटी लगाई गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
