• Thu. Nov 12th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

गिट्टी मुरुम का अवैध उत्खनन करने वालों की जिला कलेक्टर से शिकायत … उपसरपंच और उसके साथी कर रहे गड़बड़झाला …

कोटा रोड स्थित नेवरा गाँव में गिट्टी मुरुम का अवैध उत्खनन करने वालों की शिकायत जिला कलेक्टर से की है ।

गाँव के उपसरपंच और उसके साथी ही कर रहे गड़बड़झाला ।

बिलासपुर // बिलासपुर से कोटा जाने वाले मार्ग पर स्थित नेवरा गांव की महिला सरपंच श्रीमती सरिता पति भगवती साहू ने जिला कलेक्टर डा संजय अलंग से अपने ही गांव के उपसरपंच विकास उर्फ जंगेजी यादव और उसके साथियों विक्कू सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह परिहार वल्द प्रदीप सिंह परिहार के खिलाफ शिकायत की है

ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि इनके द्वारा गांव में मनमानी पूर्वक सैकड़ों ट्रक गिट्टी और मुरुम अवैध रूप से उत्खनन कर पार की जा रही है। इस बाबत ना तो नियम कायदों का पालन किया जा रहा है और ना ही गांव के पंचो से पूछा जा रहा है। ग्रामीणों और पंचों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। नेवरा ग्राम की महिला सरपंच और उनके साथ शिकायत पत्र कलेक्टर को देने पहुंचे लोगों ने अपने ज्ञापन में कलेक्टर से आग्रह किया है कि वह इस मामले की त्वरित जांच कराकर दोषियों को दंडित कराने की पहल करें ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed