ग्रीन बिल्डिंग आर्किटेक्चर पर फोकस करेंगे , शहर के आर्किटेक्ट्स:
वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे के अवसर पर 7 अक्टूबर को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट की बिलासपुर शाखा द्वारा , संगोष्ठी व साईकल रैली का आयोजन किया गया था । इसमें बिलासपुर में कार्यरत लगभग समस्त आर्किटेक्टस ने भाग लिया। संगोष्ठी के उपरांत ,राजा रघुराज सिंह स्टेडियम से साईकल रैली प्राम्भ होकर ,गांधी चौक में माल्यार्पण उपरांत गोलबाजार, सिम्स चौक, होते हुए रघुराज सिंह स्टेडियम में समाप्त हुई।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य ,ग्रीन बिल्डिंग आर्किटेक्चर, जीरो कार्बन उत्सर्जन, रेनवाटर रिचार्जिंग, पौधरोपण व सिंगल यूज़ प्लास्टिक त्याग पर जागृति व संदेश देना था। साथ ही सभी आर्किटेक्टस ने संकल्प लिया कि सप्ताह में एक दिन हर शुक्रवार ,अपने कार्य क्षेत्र में साईकल से आना जाना करेंगे।
कार्यक्रम में मुख अतिथि महापौर किशोर राय अपने उद्बोधन में सभी आर्किटेक्ट्स डे की बधाई देते हुए कहा, शासन प्रशासन के साथ ही विभिन्न, संगठनों, नागरिकों का अपने अपने स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागृति व अनुकूल आचरण करते हुए सक्रिय होनाअच्छे भविष्य का संकेत है।
उन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली के समापन पर अर्चिटेक्ट्स सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर आर्किटेक्ट
निर्मल अग्रवाल, एस एस घाटे, प्रताप स्वर्णकार, देबाशीष घटक,श्याम शुक्ला, नीना असीम,अनिल मुण्डले, अंचित भंडारी, अभिषेक सोनी,सुमित अग्रवाल,अंजली अग्रवाल,मोहनीश आनंद साहू,विवेक यादव,जय जेठमलानी,ऋषि विश्वकर्मा,गरिमा गुप्ता,विपुल ,मयंक लकड़े,मेधा अग्रवाल, आकांक्षा वर्मा,अखिलेन्द्र जैन,क्षितिज उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर31/07/2026मौत के बाद भी नहीं मिली मुक्ति,, बिल नहीं चुकाने पर आदिवासी महिला का शव रोकने के आरोपों से घिरा हरि ओम हॉस्पिटल ?…
बिलासपुर30/07/2026VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं पर शिक्षा सचिव से मिला कर्मचारी संघ, वेतन नहीं रुकेगा; कैशलेस चिकित्सा योजना पर भी हुई अहम चर्चा
Uncategorized30/07/2026जनगणना मानदेय भुगतान में देरी से शहरी कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
