
पेंड्रा // पुलिस अधीक्षक गौपेम द्वारा बुधवार को पुलिस कर्मियों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम(CBM) के तौर पर E -प्रहरी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य कम्प्यूटर के क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियो की दक्षता बढ़ाना है । ज़िला पुलिस कार्यालय गौपेम में कम्प्यूटर दक्ष कर्मियों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लाँच किया गया है जिसके परिणामों का अध्ययन करके इसके आगे के स्वरूप का निर्धारण किया जाएगा। शुरू में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से 8 सहायकों के साथ इस प्रोजेक्ट को चालू किया गया है। इसमें उनको MS-Excel, MS-Word, टाइपिंग इत्यादि सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण की सुचारू और समुचित मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
साथ ही सभी आठ पुलिस प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा E – प्रहरी किट प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
