
बिलासपुर // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020 के तहत प्रथम चरण में आज बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत बिल्हा और मस्तूरी में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन के लिये ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान किया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ दिखने लगी थी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कई मतदान केन्द्रों में जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान किसी प्रकार की शिकायत नही मिली। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने बिल्हा एवं मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत मस्तूरी, जयरामनगर, बेलटुकरी, कौड़िया, ढेका, महमंद आदि ग्राम पंचायतों में चल रहे मतदान कार्य का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिये उपस्थित सुरक्षाबलो को निर्देशित किया गया। मतदाताओं को केन्द्र के बाहर कतारबद्ध खड़े होकर बारी-बारी से मतदान करने का अनुरोध किया गया। जिससे मतदान केन्द्र के भीतर अव्यवस्था न हो। मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारियों से मतदान की संख्या के बारे में जानकारी ली। मतदान करने पहुंचे ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। सभी मतदान केन्द्र स्कूलों में बनाये गये हैं। मतदानकर्मियांे के लिये भोजन, पानी, शौचालय की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। जिन मतदान केन्द्रों में ज्यादा भीड़ थी, वहां अतिरिक्त कर्मचारी लगाने के लिये सेक्टर अधिकारी को निर्देश दिया गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
