नामांकन के दूसरे दिन 81 फार्म बिके
बिलासपुर // नगर निगम चुनाव नामांकन के दूसरे दिन नगर निगम बिलासपुर के पार्षद पद के लिये सोमवार को 81 नामांकन फार्म विक्रय किये गये। जिसमें 31 महिलायें और 50 पुरूषों ने अभ्यर्थिता के लिये नामांकन फार्म खरीदा।
इन अभ्यर्थियों से निक्षेप राशि के रूप में 2 लाख 65 हजार रूपये प्राप्त किया गया। वार्ड क्रमांक 1 से 10 के लिये 9 नामांकन फार्म, वार्ड क्रमांक 11 से 20 के लिये 9 फार्म, वार्ड क्रमांक 21 से 30 के लिये 9 फार्म और वार्ड क्रमांक 31 से 40 के लिये 13 फार्म, वार्ड क्रमांक 41 से 50 के लिये 15 फार्म, वार्ड क्रमांक 51 से 60 के लिये 14 फार्म और वार्ड क्रमांक 61 से 70 के लिये 12 नामांकन फार्म का विक्रय किया गया। इस तरह अब तक 133 नामांकन फार्म की बिक्री की गई है। जिसमें 46 महिला और 87 पुरूषों ने अभ्यर्थिता के लिये नामांकन फार्म खरीदा है।
कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने प्रातः सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष में जाकर नामांकन जमा करने के लिये व्यवस्था का जायजा लिया और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/06/2026मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास… सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
बिलासपुर04/06/2026बड़ी खबर: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे अधिकारी… विधायक समर्थकों के सरेंडर और कार्रवाई के आश्वासन के बाद संघ ने लिया फैसला…
बिलासपुर03/06/2026विधायक की गिरफ्तारी तक नहीं लौटेंगे काम पर: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल लगातार जारी…
छत्तीसगढ़02/06/2026धधका स्टील प्लांट, आसमान तक उठीं आग की लपटें,, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू…
