• Fri. Oct 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पूर्व गृहमंत्री के बेटे के साथ भाजपा नेता ने की हाथापाई ,, पैसो के लेनदेन मामला पुलिस ने दर्ज की शिकायत ,,

कोरबा // कोरबा से बड़ी खबर आई है, जहां पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार ननकीराम कंवर का बेटा संदीप कंवर आज शाम साढ़े 7 बजें के लगभग भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के घर पर पहुंचा हुआ था। संदीप कंवर के कथन अनुसार देवेंद्र पांडे ने उससे 20 लाख रूपये उधार ले रखे थे, जिसे वापस लौटाने में देवेंद्र पांडे द्वारा आनाकानी की जा रही थी।

भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के घर पहुंचकर पैसों की मांग करने पर भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उसका बेटा शिवम पांडे भड़क गए और संदीप कंवर के साथ घर में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद देवेंद्र पांडे के घर पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों पक्षों को रामपुर पुलिस चौकी में लाया गया।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है, वही भाजपा नेता देवेंद्र पांडे ने भी रामपुर पुलिस चौकी में संदीप कंवर के खिलाफ घर में जबरन घूसकर गाली-गलौच देने के साथ ही मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है।

गौरतलब है कि एक वक्त तक जब ननकीराम सत्ता का पॉवर था तब उस वक्त देवेंद्र पांडे ननकीराम कंवर के काफी करीबी माने जाते थे। राजनीतिक रसूख और ननकीराम कंवर के करीबी होने के कारण ही देवेंद्र पांडे जिला सहाकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष के पद पर भी रहे, लेकिन ननकीराम कंवर द्वारा बनाये जा रहे सृष्टि मेडिकल कालेज के निर्माण और संचालन के बाद दोनों भाजपा नेताओ में टकरार हो गया। मेडिकल कालेज पर कब्जे को लेकर ननकीराम कंवर और देवेंद्र पांडे के बीच गहरी खाई बनती गयी और जानकारो की माने तो सालों से चले आ रहा यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

फिलहाल पुलिस में भले ही पैसों के लेन देन को लेकर मारपीट किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गयी हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में मारपीट की असली वजह सृष्टि मेडिकल कालेज पर कब्जे की सालो पुरानी लड़ाई अब सड़क पर आने की चर्चा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed