बिलासपुर // दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की भारी जीत और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने की खुशी और इस पर अपने विचार रखने के लिए आम आदमी पार्टी का एक कार्यक्रम का आयोजन प्रियदर्शिनी नगर के मैदान में रविवार को रखा गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात दिए गए भाषण को सभी ने सुना। इस कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ कार्यकर्ता सीनियर एड्वोकेट के.ए.अंसारी एवं शिवनाथ केशरवानी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ सलाहकार राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने आसपास के कामों को प्राथमिकता के साथ करने पर ध्यान देना चाहिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाएं उनका काम करें, कार्यक्रम को प्रियंका शुक्ला ने अपने उर्जावान बातों से उत्साहित किया और दिल्ली की जीत को भेदभाव बंटवारे के ऊपर जीत बताई, जिलाध्यक्ष प्रथमेश ने पार्टी के आगे के कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं पर कार्यकर्ताओं को ध्यान देने के लिए कहा, शिवनाथ केशरवानी ने पार्टी के कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया, कार्यक्रम को विनय जयसवाल, ईश्वर सिंह चंदेल, पूर्व एडीजे अनिल कुमार गायकवाड़, सी के खांडे, आनंद मिश्रा डॉक्टर भरत पाल एवं एड्वोकेट अंसारी ने संबोधित किया।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर22/09/2026सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने का मामला: भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR, सोशल मीडिया में वीडिया वायरल..
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
