बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की सुराजी ग्राम योजना नरवा गरवा घुरवा बारी को लेकर प्रदेश सहित पूरे देश में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है ।यही वजह है कि दूसरे प्रदेशों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस योजना का मॉडल देखने और समझने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10:00 बजे की फ्लाइट से राजधानी रायपुर पहुंचे ।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे एवं अधिकारियों ने विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम भूपेश बघेल के साथ अभनपुर विकासखंड के ग्राम बनचरौदा पहुंचे जहां उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बारी योजना के तहत बने गोठान का अवलोकन किया।इस दौरान गांव के किसानों से बातचीत करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी की कल्पना थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने से ही किसानों और समाज के दूसरे वर्गों को इसका लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे । महात्मा गांधी की इस परिकल्पना को छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार ने साकार करके दिखा दिया है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे समेत पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना को अपने प्रदेश में भी लागू करने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/11/2026छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव, झूठे मामले में फंसाने और धमकी देने का आरोप…
धर्म-कला -संस्कृति15/11/20261 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, छठी मैया के जयकारों से महका अरपा तट, श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट.. सेवा और समर्पण से ही भव्य बनता है छठ महापर्व : प्रवीण झा..
मनोरंजन14/11/2026अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज 17 दिसंबर से, मिनी स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच..विजेता टीम को मिलेगा 2.22 लाख रुपए का पुरस्कार..
बिलासपुर14/11/2026सेवा के 10 साल, शिक्षा के नाम… बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने बदली सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर..
