रायपुर : लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास,आपकी आस विषय पर होगी बात ,
25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन कर करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग ,
13 सितंबर को प्रसारित होगी 10 वीं कड़ी ,
रायपुर 24 अगस्त // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “समावेशी विकास, आपकी आस” विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर केदूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा ।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
