नई दिल्ली // कोरोना संक्रमण महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन अब तक जारी है जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग अपने घरों तक नही पहुंच पा रहे हैं । उनके लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने उनके लिए 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला हुआ। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा शामिल रहे।
मीटिंग के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे नागरिकों को रेलवे द्वारा भेजे जाने की अनुमति देने के लिये पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद। रेलवे ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चला कर घर से दूर हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। आज जिन प्रमुख रूटों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फ़ैसला किया गया है, उसमें लिंगमपल्ली से हटिया, आलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से लखनऊ, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना और कोटा से हटिया प्रमुख है।

रेलवे ने अपने सभी जोन के लिए जारी किए निर्देश …
रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन्स के लिए निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि वे राज्यों से उनकी डिमांड का पता करें। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आज-कल में कई और स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र से अपने वर्कर्स को लाने के लिए अनुमति दे दिया है। हालांकि बिहार ने अभी तक रजामंदी नहीं दी है । बता दें कि इससे पहले रेलवे ने कहा था कि संचालन से जुड़ी जानकारी रेलवे के अधिकृत वेब पोर्टल या मीडिया के जरिए यात्रियों को दी जाएगी। फिलहाल ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी आगामी आदेश तक बंद है। ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई निर्णय होने पर ही टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।
तेलंगाना से झारखंड गई पहली विशेष ट्रेन ..
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही पैसेंजर्स के लिए ट्रेनें बंद थीं। बार-बार डिमांड हो रही थी कि प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें खोल दी जाएं। झारखंड सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने शुक्रवार को एक स्पेशल ट्रेन चलाने की इजाजत दे दी। यह स्पेशल ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे 1,200 प्रवासियों को झारखंड के हटिया तक ले जाने के लिए रवाना की गई, जो रात करीब 11 बजे हटिया पहुंचेगी। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, ’24 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई।’
दूसरी विशेष ट्रेन केरल-ओडिशा के बीच शाम 6 बजे ट्रेन ..
बता दें कि राज्यों की विशेष मांग पर केरल से करीब 12,00 प्रवासी मजदूरों को लेकर अलुवा रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार शाम को रवाना होगी। राज्य मंत्री वीएस सुनील कुमार ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही ओडिशा के प्रवासी मजदूर एर्नाकुलम जिले के राहत कैंपों में ठहरे हुए थे। कुमार ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रवासी मजदूरों को सरकारी बसों के जरिए स्टेशन तक लाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विशेष ट्रेन शाम छह बजे रवाना होगी। (साभार दैनिक जागरण)
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
