कवर्धा // सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 के तहत आवेदक को समय पर जानकारी नही देने पर बोड़ला जनपद के सहायक ग्रेड 2 गौकरण विश्वकर्मा की 2 वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है,राज्य सूचना आयोग की अनुशंसा पर जनपद सीईओ कुंदन कुमार ने संबंधित लिपिक का दो वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने का आदेश जारी किया है।
बोडला जनपद में आवेदक ने 3 अलग अलग आवेदन लगा कर विभिन्न विषयों में जानकारी मांगी थी लेकिन लिपिक ने आवेदन के निराकरण में लापरवाही बरती, जबकि जनसूचना अधिकारी व बोड़ला सीईओ ने समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए थे। जानकारी नही मिलने पर जिपं में प्रथम अपील आवेदन पेश हुआ,प्रथम अपील आवेदन में दिए गए निर्णय का भी पालन लिपिक ने नही किया। मामला राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपील के तौर पर सुनवाई के लिए पेश हुआ तब लिपिक पर कार्यवाई की अनुशंसा राज्य सूचना आयोग के दवार द्वारा की गई ।
पंचायती राज व्यवस्था में अब आरटीआई लागू जिला पंचायत सीईओ ने कहा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सूचना का अधिकार अधिनियम लागू है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/03/2026शराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मनी: दो भाइयों ने पीट-पीटकर की हत्या, भागने से पहले दबोचे गए आरोपी
अपराध17/03/2026खनिज चोरी पर कार्रवाई,, कई इलाकों में चोरीछुपे चल रहा था अवैध खनन,, अलग-अलग क्षेत्रों से 7 वाहन जब्त., खनिज चोरों में हड़कंप…
छत्तीसगढ़17/03/2026विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख.. मुख्य सचिव से सीधे बातचीत, त्वरित जांच के लिए लिखा पत्र..
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
