वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म….कैमरामैन गिरफ्तार
इंदौर // इंदौर में वेब सीरीज के नाम पर मॉडल युवतियों की पोर्न फिल्म बनाने वाले गिरोह के सातवें आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. इसने वेब सीरीज बनाने के नाम पर फेसबुक पर नामी एजेंसी के नाम से कई तरह के विज्ञापन भी दे रखे थे. वह कास्टिंग सेलेक्शन भी करता था. फिलहाल राज्य साइबर सेल पकड़े गए आरोपी राजेश उर्फ राज गुर्जर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. इसके पहले साइबर पुलिस इसी मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।
दरअसल, शिकायतकर्ता रोमा (परिवर्तित नाम) ने राज्य साइबर सेल इंदौर को बेव सीरीज बनाने के नाम पर एक एडल्ट वेब सीरिज बनाकर पोर्न साइट पर डालने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. इसके साथ ही शिकायत पर राज्य साइबर सेल इंदौर ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
इसके बाद साइबर टीम ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक वह इंदौर के गंगा नगर एराड्रम रोड का रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने लाव्यना कास्टिंग एजेंसी के नाम से फेसबुक अकाउंट बना रखा है. इस पर वह मॉडल युवतियों को फंसाकर सेमी न्यूड और न्यूड फोटोज मंगाता था और कभी उन्हें झांसा देकर उन्हीं से अश्लील वीडियो शूट कर मांगता था. फिर वह उसे विजयानांद पाण्डेय, अशोक सिंह, मिलिंद डावर, ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर और अन्य साथियों को भेजता था. वह लोग उसमें से फोटो और वीडियो सेलेक्ट कर एडल्ट मूवीज बनवाते थे और फिर बिना युवती के जानकारी के वीडियो एडल्ट मूवीज के ओटीटी प्लेटफार्म पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
