अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को किया ब्लैकमेल….कहा- दोस्तों को खुश करो …
मेरठ // उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पति अपनी पत्नी को अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर रहा था. जब इस बात का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. आरोपी पति अपनी पत्नी को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था.
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी को अभी पांच महिने हुए हैं. लेकिन उसके पति ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाया है. और वो उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है.
महिला ने बताया कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था. ऐसा न करने पर वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और इसके बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया.
पीड़िता के मुताबिक शादी के महज कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसके दोस्तों को खुश करने की फरमाइश करने लगा था. कुछ दिन तक पत्नी इस फरमाइश को टालती रही. लेकिन आखिर में वह अपने मायके लौट गई.
महिला का आरोप है कि उसके पति ने चोरी छुपे उसके अश्लील वीडियो क्लिप बना लिए थे. जिनको वायरल करने की धमकी देकर वो उससे गलत काम कराना चाहता था. पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर मोबाइल में वीडियो देख कर उससे संबंध बनाने की मांग करता था.
जब महिला ऐसा करने से मना करती थी, तो वह उसे प्रताड़ित करता था. इसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव बनाने लगा था. इसी बात से तंग आकर महिला अपने मायके चली गई थी. फिर उसने पुलिस को शिकायत की.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
