बिलासपुर // बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर 15 सालो तक दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है । युवती द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने पर आरोपी द्वारा उसे चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है, इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही की गयी है।

बतादे की सरकंडा थाना अंतर्गत रहने वाली एक 32 वर्षीय युवती की जान- पहचान 15 साल पहले श्याम वाधवानी नाम के व्यक्ति से हुई थी जो सरकंडा थाना एरिया के मोपका स्थित गार्डन सिटी में रहता है ,श्याम ने युवती से जान पहचान बढ़ाने के बाद उसका भरोसा जीत उसे धीरे धीरे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर युवती को शादी का प्रलोभन देने लगा युवती के झांसे में आने के बाद उसका दैहिक शोषण करता रहा, युवक पहले से शादीशुदा है लेकिन उसने अपने आप को कुंवारा बताया था पर युवती को जब इस बात का पता चला की वो पहले से शादीशुदा है तो युवती ने उस से शादी करने का दबाव बनाने लगी लेकिन श्याम ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया इसके बाद युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि श्याम वाधवानी के द्वारा उसे बहला फुसला कर उससे एक स्टैम्प पर एग्रीमेंट कर साइन करा लिया गया है की अब हम दोनों के बीच किसी तरह का रिश्ता नही रहेगा, लेकिन युवती का कहना है कि ये ऐसा इसलिए किये की श्याम ने कहा था कि मेरी पत्नी को पता चल गया है ये एग्रीमेंट दिखा कर उसे मना लूंगा फिर कुछ दिन बाद हम शादी करेंगे लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
इस मामले में सरकंडा टीआई का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर श्याम वाधवानी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर मालमे की जांच की जा रही है अभी गिरफ्तारी नही हुई है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
