
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव का 25 सिंतबर को निधन हो गया. वेणु महज 39 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीवर में दिक्कत होने के कारण उन्हें सिकंदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उनकी तबियत काफी खराब थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया. दो हफ्ते अस्पताल में बिताने के बाद वेणु को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसके साथ ही उन्हें यह सुझाव भी दिया गया कि वे अपना लीवर ट्रांसप्लांट करा लें.
मंगलवार को वेणु की तबियत फिर खराब हो गई, जिसके बाद अपने परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था. वहीं आज करीब साढे बारह बजे उनका देहांत हो गया. इसकी पुष्टि उनके परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर्स ने की.
वेणु साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके थे. फिल्मों में अपने अभिनय से वेणु ने हर किसी को प्रभावित किया था. उनका इतनी कम उम्र में चले जाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक क्षति है.
वेणु की मृत्यु के बाद से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कई सितारे उनकी मौत की खबर सुनने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/05/2026नकली कारोबार पर मर्चेंट एसोसिएशन सख्त,, दोषी व्यापारियों को संगठन से बाहर करने की चेतावनी,, नकली सामान के स्रोत तक पहुंचे प्रशासन,, करे कड़ी कार्रवाई…
बिलासपुर16/05/2026सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर16/05/2026कांग्रेस का केंद्र पर हमला: पेट्रोल-डीजल, उर्वरक संकट ने जनता की कमर तोड़ी… मोदी सरकार महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी पर पूरी तरह विफल – शैलेश पांडेय
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
