फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार…
बिलासपुर, जनवरी, 31/ 2022
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना तोरवा जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 223/2021, धारा 363 भादवि. प्रकरण के आरोपी राजकुमार बर्मन पिता स्व. बिहारीलाल बर्मन, उम्र 41 वर्ष, निवासी दोमुहानी थाना तोरवा बिलासपुर फरार हो गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
प्रशासन10/05/2025अलग अलग जगहों पर अवैध रूप से डंप किए 420 घन मीटर रेत जप्त…
बिलासपुर10/05/2025बोदरी नगर पालिका परिषद की पहली सामान्य सभा में पार्षदों का जमकर हंगामा… सीएमओ के खिलाफ राज्य शासन से करेंगे शिकायत…. अध्यक्ष व पार्षदों के प्रस्ताव को एजेंडा में नहीं किया शामिल…
प्रशासन09/05/2025खनिज और राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई… रेत के अवैध भंडारण पर छापा… अवैध उत्तखनन में लगे हाइवा व ट्रैक्टर जप्त…
अपराध08/05/20253 लाख मुआवजा पाने रचा षडयंत्र… सिम्स के डॉक्टर, वकील सहित परिजनों पर मामला दर्ज… जानिए क्या है पूरा मामला…
