
बिलासपुर // हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़पार बाजार में पंचायत प्रतिनिधियों ने मिल कर गांव के 70 से अधिक गायों को एक अंधेरे कमरे में बंद रखा जिससे लगभग 70 गायों की मौत होने की जानकारी मिली है। इस खबर से प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।अभी 4 दिन पहले ही 20 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी इस योजना का असल मकसद ही गायों की सेवा करना है। उन्हें लावारिस हालत में ना छोड़कर गौठान में चारा पानी तथा स्वास्थ्य कर माहौल में उनकी परवरिश करना है। इस खबर को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं इसकी वजह कितनी गायों की एक साथ मौत कैसे हो। यह वास्तव में गंभीर बात है और प्रशासन को इसकी था तब जाकर पूरे मामले की जांच करनी चाहिए ।
मेडपारा 24 जुलाई की शाम को छोटे से पंचायत भवन में 50 से अधिक गायों और बैलों को एक साथ बंद कर दिया कुछ घंटों बाद आज 25 जुलाई कि सुबह 7 बजे मृत मिले सभी गाय बैल ….

मेडपार में 40 से 50 गाय और बछड़े तथा बैलों की मौत की दर्दनाक खबर से पूरा इलाका सन्न हो गया है। तखतपुर तहसील और हिर्री थाना (तथा पोस्ट सागर ) में आने वाले इस गांव के लोग हतप्रभ हैं। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।जो समय बीतने के साथ बढ़ती जा रही है । लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को पंचायत भवन के जर्जर कमरे में किसने बंद किया।
इन सभी मवेशियों की मौत की असली वजह भी अभी तक पता नहीं चल पाई है। जानकारी मिल रही है कि जो 40 से 50 मवेशी मर चुके हैं। उनके अलावा भी अन्य 10-12 और गाय,बैल व बछड़े अभी भी मरणासन्न हालत में पंचायत भवन के आसपास यहां-वहां पड़े हुए हैं। प्रशासन को तत्काल वहां पहुंचकर इस मामले की तफ्तीश करनी चाहिए। साथ ही इसमें दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की पहल करनी चाहिए।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गायों बैलों और बछड़ों की मौत बिलासपुर जिले के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। इसका सच जितनी जल्दी हो सामने आना ही चाहिए ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर में अपराध का खूनी चेहरा,, एक दिन में दो- दो हत्याएं और कई सवाल,, वारदात के बाद गिरफ्तारी लेकिन बढ़ते अपराध पर कब कैसे लगेगी लगाम ?…
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
