क्या मंगला समेत दीनदयाल कॉलोनी को लॉकडाउन से पूरी छूट दे रखी है पुलिस और प्रशासन ने..? ,,
आमतौर पर अधिकांश दुकानें रहती है खुली और धड़ल्ले से होता है व्यापार ,,
जगह जगह लोगों की लगी रहती है भीड़ बिना मास्क के सड़क पर बैठकबाजी करते दिखते हैं,युवा और महिलाएं ,,
बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// एक ओर जहां, पूरे बिलासपुर में आम जनता,पुलिस और जिला प्रशासन के मिले-जुले प्रयास से लॉक डाउन का पहला और दूसरा दिन पूरी तरह सफल ही रहा। दोपहर 12 बजे के बाद से बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र की सभी सड़कों पर पसरा सन्नाटा पूरी रात.. और अगली सुबह तक, जस का तस ही बना रहता है। लेकिन बिलासपुर नगर निगम का ही एक इलाका मंगला और उससे लगा दीनदयाल कॉलोनी का क्षेत्र लाक डाउन से पूरी तरह अछूता दिख रहा है। दीनदयाल कॉलोनी और उसके आसपास झुंड के झुंड यूवकों महिलाओं और युवतियों के समूह जगह-जगह बैठकबाजी या कहें अड्डे बाजी करते दिख रहे हैं।
वहीं इस कॉलोनी के इर्द-गिर्द और मंगला की अधिकांश दुकानें सुबह से देर रात तक खुली रहती है। और उसमें धड़ल्ले से खरीदी बिक्री भी जारी रहती है। किसी के चेहरे पर मास्क दिखाई नहीं देता। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो चुके मंगला व दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र में भी लॉक डाउन के नियमों को पूरी सख्ती के साथ लागू करने की ठोस पहल करनी चाहिए। अन्यथा इस क्षेत्र में भी आम जनता तथा व्यवसायियों की लापरवाही के चलते कभी भी कोरोनावायरस के संक्रमण का ब्लास्ट हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
