बिलासपुर, जून, 16/2026
करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
बिलासपुर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कलेक्ट्रेट के बाजू में करोड़ो की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग तैयार की गई है जिससे कलेक्ट्रेट और आस पास सरकारी कार्यालयों में आने वालों के लिए पार्किंग की समस्या ना रहे लेकिन बावजूद इसके लोग अपनी कार सड़को पर ही खड़ी कर देते है जिससे आने जाने में समस्या और जाम की स्थिति बनती है। ज्यादातर गाड़ियां रजिस्ट्री कार्यालय में आने वालों की रहती हैं जो जमीनों रजिस्ट्री के लिए अपनी बड़ी बड़ी कारों में आते है पर 10/20 रुपये पार्किंग में देने से बचने के लिए अपनी गाड़ियों को सड़कों पर ही खड़ी कर चले जाते है जिसे रोजाना मल्टी लेवल पार्किंग के सामने वाली रोड में जाम लगा जाता है इस रोड में आईजी कार्यालय, महापौर निवास, विधायक कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालय भी है इसके बावजूद इस सड़क में रोजाना सुबह 11 से शाम 6 बजे तक जाम की स्थिति बनीं रहती है।
यातायात पुलिस और निगम प्रशासन ने कुछ दिनों तक वहां पेट्रोलिंग गाड़ी की ड्यूटी लगाई थी जो लोगो को अपनी गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थान में खड़े करने समझाइस दे रही थी लेकिन कुछ दिनों से पेट्रोलिंग की ड्यूटी नही लग रही और समस्या फिर से जस की तस हो गयी है। फिर लोग अपनी गाड़ियों को सड़कों पर पार्क कर रहे है जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

कार्यवाई का भी डर नही…
यातायात और निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग के सामने वाली रोड पर नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया है नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर 300 रुपये का जुर्माना भी लगेगा लेकिन लोगो को कार्यवाई का कोई डर नही है बोर्ड के पास ही लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर यातायात पुलीस और निगम को मुह चिढ़ा रहे है। अब देखना है कि निगम और यातायात फिर से यहां कार्यवाई शुरू करती है या करोड़ो की लागत से बने मल्टीलेवल पार्किंग सफेद हाथी ( शो पीस) की तरह सिर्फ देखने के लिए रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
