शानदार मुकाबले में में वार्ड 34 संत रविदास नगर ने दर्ज की जीत… मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आदित्य अग्रवाल ने युवाओ को किया प्रोत्साहित…
बिलासपुर, जून, 01/2023
यूथ क्लब बिलासपुर द्वारा जेपी वर्मा कॉलेज में बिलासपुर नगर निगम स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला वार्ड 34 रविदास नगर एवं वार्ड क्रमांक 41 विवेकानंद नगर के मध्य खेले गए शानदार रोमांचक मुकाबले में रविदास नगर ने 8 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के पाश्चत पुरूस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में आदित्य अग्रवाल शामिल हुए उन्होंने कहां की नगर में इस प्रकार के आयोजनों से हमारे खिलाड़ियों भाइयों को एक बेहतर मंच मिल रहा है जिससे वो अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे आ रहे हैं। इस आयोजन में विजेता टीम संत रविदास नगर को 1,11,111 एवं उपविजेता टीम विवेकानंद नगर को 55,555 रुपये की राशि प्रदान की गई, मैन ऑफ द सीरीज रहे अंशुल मिश्रा को 11,111 रुपये प्रदान किए गए।

फाइनल मुकाबले में अन्य अतिथियों के रूप में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जी, नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन प्रवीण दुबे के साथ यूथ क्लब बिलासपुर संस्था के वेदांत शुक्ला, साहिल कशयप , साहिल भाभा , विशाल कशयप , शुभम यादव , प्रांजल शुक्ला , राम मिश्रा , आयुष मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव , अंकित पांडेय , कुशल वाहने, मुस्ताक आरबी , आशिफ खान ,अंकित झा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
