• Sun. Nov 8th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

आखिर काँग्रेस को पंचायत चुनाव में जीत की मुबारकवाद क्यों दी, नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक ने..? पत्रकारों से क्यो कहा कि अभी पंचायत चुनाव को छोड़िए पहले धान खरीदी की बात कर लें…

बिलासपुर // छग प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने राज्य में सीमेंट के भाव मे हुई बेभाव वृद्धि को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। बिलासपुर के भाजपा कार्यालय में हुई इस बातचीत में उन्होंने सीमेंट की कीमतों में प्रति बोरी 20 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता पर हर माह 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिये।
इस मुद्दे पर उनकी बात खत्म होते ही जब उनसे पंचायत चुनावों में भाजपा की स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पहले तो इस सवाल को टरकाते हुए कहा कि पहले धान पर बात करते हैं। फिर धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए कौशिक ने कहा कि अभी जो अंतिम तिथि है तब तक न तो धान खरीदी का सरकार का लक्ष्य पूरा होगा और न सभी किसान अपना धान ही बेच पाएंगे। इसलिये सरकार को धान खरीदी की समय सीमा(अंतिम तिथि)आगे बढ़ानी चाहिये।

बात पंचायत चुनाव की

इसके बाद पंचायत चुनाव पर आते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में कई जगह चुनावो में जीत हमारे प्रत्याशियों की हुई है और अधिकारी कांन्ग्रेस के लोगों को जीत का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। कौशिक ने दावा किया कि प्रदेश में 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में हमारे (भाजपा के) प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। वहीं जनपद पंचायतों के चुनाव में भी हम आगे हैं।लेकिन कई जगह से शिकायतें आ रही हैं कि चुनावों में हमारे प्रत्याशियों के जीतने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उंन्हे प्रमाणपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। उनकी जगह कांन्ग्रेस के लोगों को जीत के प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। ऐसी ही एक गड़बड़ी के विरोध में कोंडागांव में हमारे कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वो (कांग्रेस ) इस तरह चुनाव जीतना चाहते है तो ऐसी जीत उन्ही को मुबारक…।

कोर कमेटी की बैठक

पत्रकारों से बातचीत के तुरंत बाद वहीं अर्थात जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,दिग्गज भाजपा नेता अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत हर्षिता पांडेय, घनश्याम कौशिक समेत कोरग्रुप के अन्य नेता मौजूद थे। बैठक में जिले के सभी जनपद पंचायतों और जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावित चुनावों में पार्टी की भूमिका और संभावित रणनीति पर चर्चा की गई।
वहीं जहा तक जमीनी सच्चाई की बात है भाजपा के लिए जल्द ही होने वाले जनपद पंचायत चुनाव में भले ही “कहीं खुशी-कहीं गम” की हालत हो लेकिन बिलासपुर समेत प्रदेश की जिला पंचायतों से भाजपा के लिए अच्छी खबर नही आ रही। शायद इसीलिए पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक पत्रकारो से पंचायत चुनाव की बजाय धान खरीदी पर बात करने का आग्रह कर रहे थे ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed