बिलासपुर // ऐसे श्रमिक जो बीते 1 मई 2020 से अभी तक अन्य राज्यों से बिलासपुर पहुंचे हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए गांव-गांव में मुनादी कराई जायेगी।
कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिया है। यह मुनादी प्रत्येक गांव में कोटवारों के माध्यम से कराई जायेगी। यह निर्देश यह देखते हुए दिया गया है कि हाल ही में अन्य राज्यों से श्रमिकों के छत्तीसगढ़ में आने की जानकारी मिल रही है।
अन्य राज्यों से आये ऐसे श्रमिकों को अपने आने की सूचना अपने गांव में सरपंच, सचिव या हेल्पलाइन नंबर 104 पर स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। बाहर से आये श्रमिकों को क्वारांटीन किया जायेगा और कोरोना संदिग्ध श्रमिकों का सैम्पल टेस्ट भी कराया जायेगा। इन श्रमिकों की सूची सम्बन्धित जनपद सीईओ और तहसीलदार द्वारा समन्वय से तैयार की जायेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
