एनटीपीसी एसिड टैंक खाली करने के दौरान मजदूर आया गैस की चपेट में… मौके पर मौत… प्रबंधक बता रहा हार्ट अटैक से हुई मौत… परिजनों का हंगामा…
बिलासपुर, फरवरी, 13/2022
एनटीपीसी सीपत में शुक्रवार की दोपहर एक मजदूर की मौत हो गई है मौत होने से पहले टैंकर खाली कर लंच के बाद आराम कर रहा था आराम करते करते वह बेहोश हो गया जिसे इलाज के लिए एनटीपीसी के हॉस्पिटल में भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक मनोज कुमार गंधर्व एनटीपीसी के सीडब्ल्यू स्टेज 2 ट्रीटमेंट प्लांट में हेल्पर का काम करता था शनिवार को सीपत पुलिस ने पंचनामा किया डॉक्टरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया फिलहाल शव को परिजनों हवाले कर दिय
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज कुमार गंधर्व ठेका कंपनी में हेल्पर का कार्य करता था मजदूरों का कहना है दोपहर 2:00 बजे के आसपास ऐसीड टैंक का मेन हॉल खोलने का परमिट मिला था लंच के बाद मनोज ने टैंक खोला और थोड़ी दूर जाकर बैठ गया के बाद वह बैठे-बैठे बेहोश हो गया जानकारी मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर एनटीपीसी के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मनोज की मौत होने के बाद प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन मृतक के साथी और परिजन समेत वह काम करने वालों ने मनोज की मौत ऐसे गैस की चपेट में आना बताया जा रहा है जबकि इसके उलट एनटीपीसी प्रबंधक का कहना है उसकी मौत सामान्य है और हार्ट अटैक से हुई है पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का छोटा भाई विनोद गंधर्व स्थानीय मीडिया से बातचीत का प्रयास किया तो प्रबंधक ने उसे रोक दिया मृतक के परिवार और दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया।
मृतक मनोज गंधर्व जिस ठेका कंपनी में काम करते हैं उस कंपनी के ठेकेदार नजूल हसन कंपनी के मैनेजर सुनील पांडे ने मृतक के परिवार को ₹5000 रुपए का सहयोग दिया है इस बात को लेकर कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने जमकर आक्रोशित हैं आवाज को दबाने के लिए अधिकारियों ने नौकरी से हटाने की भी धमकी दी है
पूरे मामले में एनटीपीसी जनसंपर्क अधिकारी नेहा खत्री ने बताया कि मजदूर की मौत हार्ट अटैक से हुई है परिजनों को हरसंभव मदद की जाएगी उन्होंने बताया कि मृतक लंच के बाद अपने साथी के साथ आराम कर रहा था तभी वह बैठे-बैठे बेहोश हो गया सूचना मिलने पर हमने उसे तत्काल इलाज के लिए एनटीपीसी हॉस्पिटल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया, उसकी मौत सामान्य है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब क्लियर हो जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
