तथ्य हीन खबरों से व्यथित होकर कबाड़ का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति ने की शिकायत.. सरकंडा थाना पहुंचकर संतोष रजक ने की शिकायत…
July, 15/2021, बिलासपुर
तथ्यहीन और दुर्भावनावस लगाए गए खबरों से व्यथित होकर सरकंडा में कबाड़ का व्यापार करने वाले संतोष रजक ने खबर लगाने वाले न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ सरकंडा थाना में शिकायत की है अपनी शिकायत में संतोष रजक ने बताया है कि वह सरकंडा क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करता है और इसके लिए वह शासन को जीएसटी और कर भी पटाता है व्यवसाय के दौरान पिछले दिनों कुछ वेबपोर्टल चलाने वाले कुछ लोग संतोष रजक के पास पहुंचे थे और उसे चोरी का और हर तरह का सामान रखने की बात कहकर खबर लगाने की धमकी दी, वेब पोर्टल के संचालकों द्वारा संतोष रजक से उनके संस्थान पहुंचकर उनसे पैसे की मांग की और नहीं देने के नाम पर उनके खिलाफ खबर चलाने और पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाया जिसके बाद वहां से चले गए और उन्होंने अपने वेब पोर्टल के माध्यम से संतोष रजक की छवि को धूमिल कर सरकंडा पुलिस द्वारा कार्रवाई करवाने की धमकी भी दी, व्यवसायी संतोष रजक आज खबरों से व्यथित होकर सरकंडा थाने पहुंचे और वहां पर वह संचालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई! शहर में ऐसे कई वेब पोर्टल संचालक है जो इस तरह की तथ्य हीन खबरें लगाकर लोगों को परेशान करने का काम करते हैं जिससे पत्रकारिता बदनाम हो रही इन्हीं लोगों से व्यथित होकर कई बार ऐसी शिकायतें देखने को भी मिलती है लेकिन देखना होगा सरकंडा थाना पुलिस किस तरह की कार्रवाई इनके खिलाफ करती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/06/2026एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव 2026’ का उत्साहपूर्ण समापन… नारी राग-रंग महोत्सव ने महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान दी : हरीश दुहन…
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
