कांग्रेस को मरवाही में अपनी हार तयशुदा नज़र आ रही है : अमर अग्रवाल

मरवाही //भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मरवाही विधानसभा उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा है कि मरवाही में अब कांग्रेस को अपनी पराजय का भय सताने लगा है। कांग्रेस भयभीत है और अलोकतांत्रिक कदम उठाने को विवश है। कांग्रेस ने जिस तरह की प्रक्रिया पूरे चुनाव में अपनाई है, इससे कांग्रेस को अपनी हार तयशुदा नज़र आ रही है। अमर अग्रवाल यहाँ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस भयादोहन की राजनीति करके भाजपा को प्रभावित करना चाहती है, लेकिन अपने इन हथकंडों में कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार सफल नहीं होगी। मरवाही इलाके के विकास की गति थमने के लिये कौन जिम्मेदार है, उन्हें जनता जरूर सबक सिखाएगी। अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता में विकास विरोधियों को लेकर आक्रोश है। अब वक्त आ गया है और जनता ऐसे लोगों को जरूर जवाब देगी। भाजपा सबके सम्मान के लिये सबके बीच और सबके साथ है। हमारी जीत निश्चित होगी। चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
