कूलर चोरी की रिपोर्ट करने वाले ने.. चोर को ही दान में दे दिया कूलर ,,
जब चोरों ने कहा… उमस से बहुत परेशान थे साहब हवा खाने के लिए की थी चोरी.. तो कूलर मालिक का पसीज गया दिल ,,
जांजगीर // जी हां, यह सच है। जिस चोर ने कूलर की चोरी की थी उसी चोर को प्रार्थी ने अपना कूलर दे दिया। जिला मुख्यालय के ग्राम खोखरा में पिछले दिनों एक मेडिकल स्टोर्स के सामने बरामदे में रखा कूलर रात्रि लगभग साढ़े दस बजे चोरी हो गया। चोरी का पूरा वाक्या सीसी कैमरे में कैद हो गया। दूसरे दिन एक आवेदन व सीसीटीवी फूटेज के साथ मेडिकल स्टोर संचालक रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचा। हालांकि मेडिकल संचालक चोरी की घटना को लेकर इतना गंभीर नही था। किंतु चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को हो इसके लिए इतलाई रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी समझा।
मामले की खास बात यह रही कि सीसीटीवी में कैद चोरी की घटना में चोरों की उम्र ज्यादा नही लग रही थी। लेकिन इससे भी तेज हमारी पुलिस निकली।और 24 घंटे के अंदर ही तीन चोरों को धर दबोचा। साथ ही उनके पास कूलर भी बरामद कर लिया। जब इसकी सूचना प्रार्थी को दी गई तो वह भी हैरान हो गया और सीधे थाना पहुंच गया। चोरों की उम्र देख प्रार्थी का भी दिल पसीज गया, प्रार्थी को पता चला की यह इनकी पहली घटना है और उन्होने कूलर की चोरी कबाड़ में बेचने के लिए नही बल्कि, घर में उमस से बचने के लिए की है। चुंकि तीनों गरीब परिवार से थे। इसलिए रिपोर्ट करता मेडिकल दुकान वाले ने स्वयं थाना मे इन्हे छोड़े जाने की विनती की। नाबालिग होने के नाते पुलिस ने भी अपनी सहमती दे दी। सभी अपने घर को चले गये। लेकिन उस रात प्रार्थी रात भर नही सो पाया। और दूसरे दिन नाबालिक चोरों के घर पहुंच गया और अपना कूलर उन्हे दान में देते हुए कहा कि इसे अपने घर में लगा लें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
