अमेरी क्षेत्र के आदतन बदमाश ने युवक से मोबाइल लूटा जुर्म दर्ज ,,
बिलासपुर // सकरी थाना क्षेत्र के घुरू निवासी आदतन बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक से मोबाइल लूटकर फरार हो गया। सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।
उल्लेखनीय है सोमवार के ही आरोपी ने पुरानी रंजिश पर घर घुसकर युवक के साथ मारपीट की है । इस मामले में सकरी पुलिस ने उसके के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के घुरू अमेरी निवासी राजा कलियरी पिता सियाराम 20 जुलाई 2020 को अपने घर जा रहा था । शाम 4:30 बजे क्षेत्र का आदतन बदमाश अक्षय चतुर्वेदी, ढोलकिया, व एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से आए व राजा से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राजा की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392 , 34 के तहत अपराध दर्ज किया है
उल्लेखनीय है कि आरोपी सोमवार की रात 8:00 बजे मोहल्ले में रहने वाले पुन्नी लाल कुर्रे के घर घुसकर उसके पुत्र सुनील, बहू कलावती से पुरानी रिपोर्ट वापस नही लेने पर गाली गलौज मारपीट किया। इस मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी अक्षय चतुर्वेदी , अंशुल भार्गव, मनीष टंडन , राजा नवरंग, बिट्टू लहरें, चाकू बंजारे, विनायक सुनहरे के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज किया है । आरोपी क्षेत्र का आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
