कोरबा // छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई थी। जिसमे 7 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। लेकिन 12 घंटो के भीतर ही इस इलाके में फिर से 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि कोरबा कलेक्टर ने की है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 29 हो गई है। जिनमें से 10 के उपचार के बाद ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
ये चारों नए मरीज पुरूष है इन मरीजो के सामने आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो गई है और नए सभी 19 मामले कटघोरा से ही सामने आए हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही कटघोरा से 15 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल कटघोरा के चारों संक्रमितों को रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस बड़ी खबर ने कटघोरा सहित पूरे प्रदेश के लोगो की नींद उड़ा दी है।
बतादें की कल रात मिले 7 मरीजों में और आज मिलने वाले 4 कोरोना पेशेंट सभी कटघोरा के मस्जिद मोहल्ले के ही है जिन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया था,आज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है ।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
