रायपुर // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे चिकित्सालय विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। रायपुर रेल मंडल ने अपने अधिकारी, कर्मचारी फील्ड स्टाफ सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है और उनका पालन भी हो रहा है। रायपुर रेल मंडल में लगभग 200 क्वारंटाइन बेड बनाए जा रहे हैं। क्वारंटाइन बेड रेलवे सुरक्षा बल बैरैक में, इंजीनियरिंग कॉलोनी खारून में बीएमबाय भिलाई में और दुर्ग में भी बनाने की तैयारी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निर्देशानुसार वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को हॉस्पिटल बेड बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है….
रायपुर वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले ने बताया कि इसके लिए तकरीबन 50 स्टाफ की एक स्पेशल गैंग बनाया गई है जो लॉकडाउन के दौरान भी वर्कशॉप में संरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हॉस्पिटल बेड का निर्माण कर रहे है।
मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले के लिए बेड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री सामान्य भंडार डिपो से मुहैया कराया गया है।
अब तक 30 बेड का निर्माण कर उसे रायपुर मंडल रेलवे चिकित्सालय के सुपुर्द कर दिया गया है।इसके अलावा 20 और बेड बनाने की सामग्री उपलब्ध है। साथ ही वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को 50 और बेड बनाने के लिए तैयार रहने कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
