बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके उल्लंघन किये जाने पर वैधानिक सजा का प्रावधान है। यह आदेश जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायत मस्तूरी की सीमा क्षेत्र के लिये 31 मार्च 2020 या आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।
जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार लोगों को एक जगह एकत्रित होने के लिये मना किया गया है और सभा, जुलूस, धरना, रैली, धार्मिक, सांस्कृतिक आदि किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों को जिसमें लोग एकत्रित हो, प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों को अपने आप ही सामने आकर इलाज कराना अनिवार्य किया गया है। विदेशों से आए संक्रमित व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हेतु राज्य शासन के हेल्पलाईन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
