बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय अलंग द्वारा आदेश जारी कर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को इंसिडेन्ट कमांडर नियुक्त किया है। ये अधिकारी कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम हेतु भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये जाने वाले उपायों को अमल में लाना सुनिश्चित करेंगे।
अनुविभागीय दंडाधिकारी देवेन्द्र पटेल को राजस्व अनुविभाग बिलासपुर के नगरीय व ग्रामीण सीमा क्षेत्र, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री देवेश ध्रुव को राजस्व अनुविभाग कोटा के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र, अखिलेश साहू को राजस्व अनुविभाग बिल्हा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र तथा श्रीमती मोनिका वर्मा मिश्रा को राजस्व अनुविभाग मस्तूरी के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए इंसिडेन्ट कमांडर नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर के आदेशानुसार इंसिडेन्ट कमांडर व सम्बन्धित क्षेत्र के थाना प्रभारी लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यकतानुसार आने-जाने के लिए पास जारी करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/05/2026तमनार जनसुनवाई विवाद : एक ही व्यक्ति पर 4 एफआईआर,, गिरफ्तारी पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक,, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत…
हाईकोर्ट29/05/2026कॉलेज की मनमानी,, हाईकोर्ट की दखल से छात्र को मिली राहत,, अब दे सकेगा एग्जाम,, पोर्टल बंद कर परीक्षा से वंचित करने का आरोप…
बिलासपुर29/05/2026फेमस होने की चाह,, रील का पागलपन,, हाईवे पर बर्थडे स्टंट,, आतिशबाजी और जानलेवा करतब,, युवा कर रहे कानून से खिलवाड़…
अपराध28/05/2026हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का आतंक,, रात में ट्रकों को बनाते थे निशाना,, 3 युवक गिरफ्तार,, कई जिलों में फैला था नेटवर्क…
