गांजा बेचने जा रहे दो आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार… घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा लागू की गई बीट प्रणाली से मिली सरकंडा पुलिस को पहली सफलता…
सितंबर, 27/ 2021, बिलासपुर
गांजा बेचने जा रहे 2 युवकों को सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक नगर के पास से गिरफ्तार किया है दोनों युवकों के पास से 18 हजार कीमत का 4 किलो से अधिक गांजा सहित मोबाइल और बाइक जप्त किया गया है। दोनों आरोपी तेलीपारा के रहने वाले है जिन्हें तख़तपुर के दो व्यक्तियों के द्वारा गांजा बेचने के लिए दिया गया था। आरोपियों पर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बीट प्रणाली लागू कर थाना क्षेत्र को बिट में बांटकर एक निश्चित अधिकारी /कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बीट के लोगों से लगातार संपर्क कर सतत सूचना संकलन का निर्देश दिए है जिसके परिपालन में कार्य करते हुए सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी थाना द्वारा थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली लागू किया गया है जिसके तहत 26 सितंबर को अशोकनगर बीट के आरक्षक बलवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में दो युवकों के द्वार बैग में गांजा लेकर अशोक नगर सरकंडा की ओर बेचने के लिए आ रहे है, सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा युवकों को पकड़ने टीम बना कर भेजा गया। टीम द्वारा अशोकनगर डीएलएस कॉलेज के सामने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पिट्ठू बैग में गांजा ले जाते पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम आयुष रजक एवं करण यादव निवासी तेलीपारा बिलासपुर के रहने वाले बताए और तखतपुर के दो व्यक्तियों द्वारा गांजा बिक्री हेतु उन्हें देना बताए जिसके आधार पर तखतपुर के उक्त दोनों व्यक्तियों की भी लगातार तलाश की जा रही है..जो घटना के बाद से फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक परिवेश तिवारी, उपनिरीक्षक एच आर यदु, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य ,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत ,आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय ,सत्य प्रकाश पाटले, भागवत चंद्राकर, लगन खांडेकर, मुकेश शर्मा, मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
