बिलासपुर // गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की बात कहने पर चार युवको ने एक राय होकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और घायल कर दिया। रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम धनरास में मंगलवार की रात को कुछ युवक स्कूल के पास बैठे हुए थे। इसमें गांव में शराब बंद कराने को लेकर बहसाबहसी होने लगी। उन यूवको के साथ मौजूद गांव के ही जय किशन मरकाम ने गांव में शराब बिक्री बंद करा देने की बात कही। इसका बाकी युवक विरोध करने लगे। इसी बात पर हुई बहस तनातनी तक जा पहुंची और देवेंद्र कसायत, मुकेश पोर्ते, नीरज गौतम व् रामेश्वर भानु नामक यूवको ने उसकी जमकर पिटाई तो की ही वही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
