गोंद उत्पादन तकनीक पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न…
बिलासपुर, मार्च, 10/2022

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की परियोजना राल एवं गोंद की कटाई प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के अंतर्गत गोंद उत्पादन नवाचार तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत डॉ प्रतिभा कटियार प्राध्यापक एवं डॉ नूतन सिंह पाद्यप कार्यिकी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख गुण उत्पादक वृक्षों जैसे कि बबूल, कराया, घावडा, सलई, साजा, मुनगा, पलाश, रोहिला एवं चिरौंजी इत्यादि वृक्ष से वैज्ञानिक पद्धति द्वारा उच्चतम गुणवत्ता एवं अधिकतम मात्रा में गोंद निकालने की तकनीक पर चर्चा की गई । साथ ही वैज्ञानिक पद्धति को अपनाकर वृक्षों के जीवन काल को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर भी जानकारी दी गई और इन पद्धतियों को अपनाकर गोंद उत्पादन से जुड़े हुए लोगों को आजीविका को बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया गया।

इसका प्रदर्शन डॉक्टर मनेंद्र धृतलहरे उत्पादक कार्यिकी विभाग एवं इंजीनियर पूजा साहू के द्वारा किया गया इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुद्दे डॉ शिल्पा कौशिक, डॉ अमित शुक्ला, डॉ निवेदिता पाठक, जयंत साहू, चंचला पटेल, श्रीमती स्वाति शर्मा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया इस कार्यक्रम में जिले अग्रणी कृषक माधव सिंह, विक्रम सिंह, कुमारी विनीता, देवी प्रसाद कुर्रे आदि कृषक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
