ग्राम गतौरी के अखंड नवधा रामायण और राम मंदिर स्थापना में बिलासपुर एसपी व जिला पंचायत सभापति गौरहा हुए शामिल…
बिलासपुर, अप्रैल, 15/2022

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरी में श्री राम मंदिर की स्थापना अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडलि भाग ले रही हैं। इस कार्यक्रम में बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर वह जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा इस अखंड नवधा रामायण व राम मंदिर स्थापना के आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्हें सर्वप्रथम समिति द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने अखंड नवधा रामायण के सफल आयोजन व राम मंदिर की स्थापना के लिए अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की और वरिष्ट पत्रकार चंद्र कुमार दुबे व शेखर गुप्ता को सम्मानित किया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्री रामचंद्र जी के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए उसी तरह युवाओं को भी जनकल्याण में आगे आकर अपना जीवन सफल बनाने को कहां और आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित ज्ञापित करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजन में हर संभव सहयोग करने की बात कहीं। इस कार्यक्रम में चंद्र कुमार दुबे ,दिनेश सिंह ,मदन सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह ,शेखर गुप्ता,मनीष कौशिक ,सुनील सिंह ,सरजू साहू ,राजा सिंह, टिंकू सिंह,प्रमोद शुक्ला, विनोद लोनिया, चैतराम साहू,. ग्राम खरगहना की मानस मंडली व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Author Profile
Latest entries
अपराध26/05/2026ब्रेकिंग: पेंड्रा के कोटमी बाजार में सनसनीखेज वारदात,, दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की हत्या,, लूट का विरोध पड़ा भारी,, बदमाशों ने बाजार में मारी गोली,, क्षेत्र में व्यापारी की मौत से दहशत और आक्रोश..
Uncategorized26/05/2026प्रशिक्षण शिविर में थम गई सांसें : भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,, सियासी गलियारों में शोक…
Uncategorized26/05/2026हाई ग्रेड कोयले में ‘खेल’! हिर्री पुलिस ने पकड़ा कोल माफिया गिरोह, डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
