चक्कर में फंस गयी, चकरभाठा हवाई पट्टी

बिलासपुर // बिलासपुर को पूर्णकालिक हवाई सेवा से जोड़ने की अपील पर छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जल्द ही बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने के नाम पर, उड़े देश का आम नागरिक(उड़ान) योजना से जोड़ने की बात कह सब को आश्वस्त किया। चकरभाठा को हवाई अड्डे का लाइसेंस भी मिल गया, बरस बीत गया, लेकिन किसी भी तरह की हवाई सेवा यहाँ से शुरू नहीं हो सकी।
पुनः अपील हुई तो इसमें सेवा विस्तार के साथ चकरभाठा हवाई पट्टी को 3 सी स्तर का हवाई अड्डा बनाने की बात चली। आनन फानन में छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया ने इसके नाम पर करोड़ों रु जारी भी कर दिये।

विस्तारीकरण के काम का शिलान्यास माननीय महाधिवक्ता के हाथों सम्पन्न कराया गया। बिलासपुर की आस बंधी कि बस अब कुछ ही दिनों में यहाँ से उड़ाने शुरू होंगी…..
लेकिन हो क्या रहा है ? विस्तारीकरण की शुरुआत में 1700 मीटर की फेंसिंग होनी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 2800 मीटर कर दिया गया, इसी के साथ फेंसिंग के साथ बनने वाली रोड भी बढ़ गयी, मतलब कुल लागत बढ़ गयी। अभी तक बढ़ी हुई लागत की स्वीकृति नहीं आयी है सो फण्ड भी नहीं जारी किया गया है। असर ये कि विस्तारीकरण का काम अधूरा है और अधूरा ही रहेगा क्योंकि अब एक दो दिन में काम बंद होने की कगार पर है ।

Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
