चाकूबाजी, मारपीट करने वाले तीन आरोपी चढ़े
सिविल लाइन पुलिस के हत्थे… रास्ता रोककर सभी ने किया था विवाद… घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…
बिलासपुर, मार्च, 15/2022
रविवार को तालापारा में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की जिसके बाद पुलिस की टीम ने खोजबिन कर 3 युवको को पकड़ धरदबोचा तीनो के खिलाफ 25, 27 आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले।में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि 13 मार्च को प्रार्थी खाना खाकर बाहर निकला हुआ था मिनी माता नगर तालापारा में अली दुकान के पास आरोपी बंटी खान अपने दोस्तों के साथ खड़ा था जो प्रार्थी को रोककर मारपीट करने लगा प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया जिससे प्रार्थी घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया की सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया कायमी पश्चात आरोपियों का पता तलाश कर बंटी खान एवं उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया आरोपियों के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की धारा के साथ तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी…
1- मोहम्मद इशाक और बंटी पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 20 वर्ष निवासी शारदा नगर साईं मंदिर के पीछे तालापारा 2- विकास उर्फ मुंडा पिता योगेश उर्फ योगेश्वर दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी सरजू बगीचा मसनगंज अमन
3- छोटू पिता रामखेलावन सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी मसान गंज सिविल लाइन
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
