जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सर्वदलीय बैठक के पहले उगला जहर…
(शशि कोन्हेर)
देश दुनिया // जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को (जम्मू कश्मीर को लेकर) दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक के पहले एक बार फिर जहर उगला है।
महबूबा मुफ्ती ने बिना मांगे अपनी यह राय दे दी है कि भारत सरकार को जम्मू कश्मीर के विषय में कोई भी बातचीत करने के पहले पाकिस्तान से भी बातचीत करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को बातचीत के पहले जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों को रिहा कर महाबैठक के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहिए। काबिले गौर है कि जम्मू कश्मीर के विपक्षी दलों के गठबंधन गुपकार समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 जून को लेकर दिया गया निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। और इस गठबंधन ने अपनी ओर से तीन नेताओं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला,महबूबा मुफ्ती तथा एक अन्य के दिल्ली बैठक में शामिल होने की घोषणा की है। लेकिन इस मौके पर श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती ने यह कहते हुए जहर उगला है कि भारत सरकार को जम्मू कश्मीर मामले में पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कुतर्क देते हुए कहा कि जब तालिबान के साथ बातचीत की जा सकती है तो पाकिस्तान के साथ क्यों नहीं..?
महबूबा मुफ्ती के लिए देश के खिलाफ जहर उगलना कोई नई बात नहीं है…
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब महबूबा मुफ्ती ने देश के खिलाफ जहर उगला हो। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए खत्म जाने के पूर्व महबूबा मुफ्ती ने यहां तक कहा था कि अगर केंद्र सरकार धारा 370 खत्म करती है तो जम्मू कश्मीर में उसे तिरंगा उठाने वाले दो हाथ तक नहीं मिलेंगे। लेकिन पूरा देश देख रहा है कि धारा 370 खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर धीरे-धीरे ही सही देश की मुख्यधारा में शामिल रहा है। और 370 धारा खत्म होने के बाद ही पूरे जम्मू कश्मीर सहित श्रीनगर के लाल चौक तक में हमारे देश का तिरंगा शान से लहरा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
