बिलासपुर // कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे देश सहित प्रदेश मे भी लॉकडाउन जारी है , कुछ शर्तों के साथ मार्केट खोला गया है पर फिर भी बहुत से संस्थानो को खोलने की अनुमति नही दी गयी है,जिसमें परिवहन को भी बंद रखा गया है जिसमे ऑटो,टैक्सी, बसे भी शामिल है ।

लॉकडाउन ने जिला ऑटो संघ के सदस्यों के सामने भूखों मरने का संकट खड़ा कर दिया है। इससे सदस्य परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या का हल निकालने के लिए बुधवार को विधायक शैलेश पांडेय से मुलाकात की। पांडेय ने उन्हें इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
कोरोना वायरस के कारण पूरे प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में भी लॉक डाउन जारी है। जिसकी वजह से ऑटो संचालन पर प्रशासन ने बैन लगा रखा है। ऑटो पर करीब दो महीनो से लगातार प्रतिबंध होने से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऑटो के पहिए थम जाने के कारण ऑटो चालकों और उनके परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष मोरिश हेल के नेतृत्व में ऑटो चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विधायक शैलेश पांडेय से उनके बंगले में मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने लॉक डाउन के कारण हो रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ऑटो चालकों ने कहा कि आज के इस संकट की घड़ी में परिवहन सेवा बंद पड़ी है और प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसकी वजह से हमारे जीवन-यापन पर सीधा असर पड़ गया है। वर्तमान स्थिति में अपना और परिवार का भरण-पोषण का पूर्ति बिल्कुल नहीं हो पा रही है, जिससे भूखों मरने की नौबत आ गई है। हम भी मजदूर वर्ग के हैं। रोज कमाओ और रोज खाओ, यही हमारी दिनचर्या है। इसलिए उनके ऑटो को मालवाहक के रूप में उपयोग में लाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उसी समय जिला प्रशासन के अफसर से इस संबंध में चर्चा की। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
