जेल में कैदी की अचानक मौत, हत्या का था अपराधी ,,

अंबिकापुर // कैदी हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे था जिसकी रविवार की सुबह अचानक मौत हो गई है। मौत की वजह को लेकर रहस्य बरकरार है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि मौत से पहले वह टहल रहा था, और अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कैदी की उम्र महज 42 वर्ष थी। वह रघुनाथनगर के नवगई महुआरीपारा का रहने वाला था। रामसूरत को साल 2018, फरवरी में हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल के अधीक्षक का कहना है कि कैदी आज सुबह बैरक से बाहर बैठा था और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized26/05/2026हाई ग्रेड कोयले में ‘खेल’! हिर्री पुलिस ने पकड़ा कोल माफिया गिरोह, डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
