टिकट कटता है महाराष्ट्र में तो स्टेशन मास्टर बैठते हैं गुजरात में ,,
बिलासपुर (शशि कोन्हेर ) //स्टेशन के बीचो-बीच दो राज्यों की सीमा रेखा गुजरने की वजह से नवापुर रेलवे पर पुलिस स्टेशन, रिफ्रेशमेंट रूम, बुकिंग काउंटर आदि महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के नवापुर में आते हैं। जबकि स्टेशन मास्टर का कमरा, पैसेंजर्स वेटिंग रूम, शौचालय आदि गुजरात राज्य के तापी जिले के उच्छल में पड़ता है।
ट्रेन रुकनेरुकने पर इंजन महाराष्ट्र में तो गार्ड का डिब्बा गुजरात में …
इस स्टेशन पर जब कोई ट्रेन आती है और रुकती है तो इसका पूरा हिस्सा एक राज्य में नहीं पड़ता। सूरत-भुसावल लाइन पर स्थित इस स्टेशन पर यदि ट्रेन भुसावल की ओर जा रही है तो इंजन महाराष्ट्र में जबकि गार्ड डिब्बा गुजरात में रहता है। यदि ट्रेन सूरत की तरफ जा रही है तो इंजन गुजरात में रहती है तो गार्ड वाला डिब्बा महाराष्ट्र में।
जब स्टेशन बना था तब बाम्बे प्रसीडेंसी में था …
जब नवापुर स्टेशन बनाया गया था तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था और स्टेशन बाम्बे प्रेसीडेंसी में पड़ता था। लेकिन जब महागुजरात आंदोलन के जरिए अगल गुजरात राज्य बनाने की मांग हुई तो 1960 में बंटवारा कर महाराष्ट्र और गुजरात बनाया गया। बंटवारे में नवापुर स्टेशन दोनों राज्यों के बीचो-बीच आ गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
बिलासपुर15/06/2026भारती नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प: 1.5 करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
