बिलासपुर // शहर और आसपास के लगभग हर थाना क्षेत्र में जुआरियों का फड़ लगता है जहां जुआरी ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगाते है , इन जुआरियों को पुलिस का कोई खौफ नही होता, शिकायत पर पुलिस छापामार कार्यवाही तो करती है मगर थाने से ही आरोपियों को मुचलके में छोड़ दिया जाता है, कई बार ऐसे जुआरी भी पकड़ में आ जाते है जिन पर पहले भी जुए में कई बार कार्यवाही की गई होती है , लेकिन उन पर भी किसी तरह की ठोस कार्यवाही नही की जाती । लगातार शिकायत मिलने और जिले में चोरी,जुए व अपराधों पर लगाम लगाने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को मीटिंग में सख्त निर्देश दिए थे । जिसके बाद से कोतवाली और तारबाहर थाना क्षेत्रों में जुए के फड़ पर दबिश दे कर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए छापा मारा है,
आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) ओम प्रकाश शर्मा के द्वारा जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे, जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के द्वारा टीम बनाकर थाना तारबहार क्षेत्र के हंसा बिहार कालोनी में बी.एन. शर्मा के मकान के सामने लॉक डाउन के दौरान जुआ खेलते जुआरियों पर तारबहार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान 8 जुआरियों को पकड़ा गया।

इसमे जुआ खेलने वालों में अश्वनी पिता शिव शंकर पाण्डेय अरविंद यादव पिता तिलक राम , अभिषेक पटेल पिता गोहाराम पटेल , राजेश रजक पितालक्ष्मी प्रसाद ,. अजय कुमार मनहर पिता दशरूराम विष्णु गप्ता पिता रामगुलाम ,. रोहित दुबे पिता ओम प्रकाश ,. संतोष सोनकर उर्फ बाबा पिता बलीराम को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खेलते पाये जाने पर आरोपियों से कुल 78 हजार 180 रूपये एवं 52 पत्ती जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।
लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 188 की कार्यवाही कर संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रआर. 151. 125 आरक्षक 865, 1452, 564, 1196 मआर. 638 एवं साइबर सेल से उनि. मनोज नायक, सउनि. हेमंत आदित्य आरक्षक का योगदान रहा ।बहरहाल पुलिस की इस कार्यवाही से एक बार फिर जुआरियों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
