• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

त्यौहारी सीजन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही… करीब 25 लाख कीमती चांदी की सिल्ली और 4 क्विंटल तांबा जप्त… 2 आरोपी गिरफ्तार 1 अभी भी है फरार…

त्यौहारी सीजन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही… करीब 25 लाख कीमती चांदी की सिल्ली और 4 क्विंटल तांबा जप्त… 2 आरोपी गिरफ्तार 1 अभी भी है फरार…

अक्टूबर, 14/ 2021, बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने त्यौहार के सीजन में बड़ी कर्रवाई करते हुए शहर के गोंड़पार से करीब 25 लाख कीमती 40 किलो चांदी और करीब 1 लाख रुपए कीमती 4 क्विंटल तांबे चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल त्योहारों का सीजन आते ही चोरी के जेवरात खपाने वाले सक्रिय हो जाते है। पुलिस भी ऐसे आरोपियों की तलाश में जुटी रहती है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस को सूचना मिली कि गलाई गली में नवनाथ एवले नामक आदमी अपने शवसाही सिल्वर रिफाइनरी फैक्ट्री में अवैध रूप से कच्छी चांदी गलाकर रखा हुआ है । मुखबिर की सूचना पर कोतवाली और सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा नवनाथ एवले को चांदी के साथ रंगे हाथ पकड़ा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी नितिन साथ मिलकर कुछ मात्रा का सोना चांदी विजय सालोखे के पास तथा कुछ मात्रा का सोने चांदी को नितिन के दुकान में रखा है।

पुलिस ने आरोपी नवनाथ एवले और विजय सालोखे के पास से करीब 40 किलो के चांदी और 4 क्विंटल तांबा चोर ने बरामद किया है मामले का तीसरा आरोपी नितिन अभी भी फरार है और पुलिस उम्मीद जता रही है कि नितिन के पास भी चोरी का सामान हो सकता है। आरोपियों के पास से पकड़े गए 40 किलो चांदी की कीमत 26 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है तो वहीं तांबा चूर्ण की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है। आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed