दुकान खाली कराने के विवाद में हुई मारपीट, अभय बरुआ घायल… तारबाहर थाने में लगी लोगों की भीड़…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुआ घायल होने की जानकारी मिली है।। यहां मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। और दोनों पक्षों में जमकर कर मारपीट हुई। जिसमें अभय बरुआ को सर में चोट लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अभय बरुआ को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

बस स्टैंड रोड स्थित रोड की इस दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है ।इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है। जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है। और इसी आधार पर अभय बरुवा आज दुकान खाली कराने पहुंच गया। इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है।

लेकिन अभय बरुआ ने उसकी बात नहीं सुनी और दुकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे बात भड़की। और देखते ही देखते वाद विवाद में मारपीट का रूप ले लिया और मारपीट में इस्माइल और शाहबाज व उसके साथियों ने अभय पर लोहे का पाना और रॉड से हमला कर दिया जिससे अभय को सिर पर चोट लगी है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि अभय और उसके साथियों ने दुकान का सामान फेंक कर, ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है। जबकि मारपीट में घायल हुए अभय बरुआ को जांच के लिए सिम्स भेजा गया है।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
